फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women angry at wine business

शराब के खिलाफ लामबंद हुईं ग्रामीण महिलाएं

Wed, 09 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 09 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
women angry at wine business
अमरोहा में शराब के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
शराब के खिलाफ तीन गांवों की महिलाएं लामबंद हो गईं हैं। मंगलवार को जुलूस निकाला और एसपी दफ्तर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। देहात पुलिस पर अवैध शराब बनाने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और परिवार की बर्बादी का कारण बनी शराब को बंद कराने का ऐलान भी किया।
विज्ञापन


शहर से सटे देहात थाना क्षेत्र के गांव हमीदपुरा, शिवनगर व कल्याणपुरा की तमाम महिलाएं सुबह कल्याणपुरा रोड पर एकत्र हुईं और अवैध शराब के खिलाफ बैनर लेकर जुलूस की शक्ल में देहात पुलिस हाय..हाय.. और कच्ची शराब मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एसपी दफ्तर पहुंचीं।
विज्ञापन


यहां महिलाओं ने देहात पुलिस पर अवैध शराब के कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद महिलाओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपा और बताया कि शहर से सटे कई गांवों में कच्ची शराब का धंधा बेरोकटोक चल रहा है। बाजार से सस्ती शराब मिलने के कारण गांव के तमाम युवक बीमारियों के शिकंजे में फंस रहे हैं और कई लोग अकाल मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्का दरोगा और सिपाही की साठगांठ
महिलाओं का आरोप है कि हल्का का दरोगा और सिपाही मौके पर आते हैं और अवैध कारोबारियों से रुपये लेकर यूं ही चलते बनते हैं। गांवों में दिन निकलते ही शराबियों का जमघट लगना शुरू हो जाता है और बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं के कारण बहू-बेटियों का घरों से निकलना तक दूभर है। उन्होंने एसपी से अवैध शराब के धंधे को बंद कराने और जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। यहां शांति देवी, रानी, जानकी, प्रेमवती, दिनेश, दिवेश, लक्ष्मी, माया, जगदीश आदि शामिल थे।


अवैध शराब के तीन गांवों में बिकने की जानकारी नहीं मिली है। शीघ्र छापामारी कराके अवैध शराब बनाकर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। -रामकृत राम, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed