{"_id":"56e1c9614f1c1b02488b4615","slug":"report-at-250people","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे जाम करने में ढाई सौ लोगों पर रिपोर्ट, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे जाम करने में ढाई सौ लोगों पर रिपोर्ट, आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के अतरासी में छात्र दीपेंद्र हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को धरने पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र दीपेंद्र हत्याकांड में हाईवे जाम करने के 24 घंटे बाद भी केएसके एकेडमी के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और वार्डन की गिरफ्तारी नहीं होने और जाम लगाने वाले करीब ढाई सौ ग्रामीणों पर पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार को फिर हाईवे जाम कर सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस उत्पीड़न कर आवाज को दबाना चाहती है।
छात्र दीपेंद्र की हत्या में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार को नेशनल हाईवे पर छह घंटे तक ग्रामीणों ने जाम लगाया था। एएसपी ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ग्रामीण हाईवे से हटकर शहीद स्थल पर बैठ गए थे। 24 घंटे पूरे होने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
इधर, रजबपुर पुलिस ने हाईवे जाम करने में 35 नामजद और 30 महिलाएं व 200 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। शुक्रवार को फिर जाम लगाने के लिए गांव गांव सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
छात्र के पिता-चाचा, मां भी नामजद
रजबपुर पुलिस ने हाईवे जाम करने वालों में लंबिया निवासी जिस छात्र दीपेंद्र की हत्या हुई है उसके पिता महेंद्र सिंह व चाचा निरंजन सिंह व मां शिमली देवी समेत 35 लोगों को नामजद कर दिया है। इनमें सुखवीर सिंह, मुन्नू, महेंद्र, निरंजन, शमीजान खां, लड्डन, गुलामनवी खां, दीनदयाल, ज्ञान सिंह, रामचरन, वेदसिंह, दिवेश, मोहित, चंद्रपाल, गौरव, योगेंद्र, गजराम, गजेंद्र, तेजवीर, ब्रजवीर, विपिन, सुखवीर, महावीर, कुंदन, रावेंद्र, मोनू, हिमांशु, कपिल, निकिल, अंकित, जयप्रकाश, सुरेंद्र, सरोजवाला, रामदुलारी समेत 30 अज्ञात महिलाएं और 200 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ धारा 147, 341, 309 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आत्मदाह के प्रयास की भी रिपोर्ट
छात्र दीपेंद्र के चाचा निरंजन सिंह और मां शिमली देवी के खिलाफ मिट्टी का तेल छिड़कने पर आत्महत्या करने के प्रयास की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। चाचा और मां ने कल अतरासी में हाईवे पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया था।
एसपी से मिले ग्रामीण, दी चेतावनी
भाकियू भानु के प्रांतीय महासचिव चौधरी दिवाकर सिंह के साथ भाजपा नेता अतुल जैन और तमाम ग्रामीण एसपी डा. एस चनप्पा से मिले और केएसके एकेडमी में जांच को गई क्राइम ब्रांच की ओर से छात्र के परिजनों से गवाह तैयार करने की बात कहने की शिकायत की। बताया कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और एकेडमी प्रबंधक को बचाने की कोशिश नहीं करे। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराने और अपनी निगरानी बनाए रखने का आश्वासन दिया है।
तांगा दौड़ कराने को छूट, ग्रामीणों को फांसा
पुलिस का भी खेल देखिये बुधवार को तांगा दौड़ कराने वालों को हाईवे पर खुलेआम जाम लगाने और अराजकता पैदा करने की खुली छूट रजबपुर पुलिस ने दे दी, लेकिन हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाने वालों पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।