फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of bku

भाकियू ने एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव

Thu, 10 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 10 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
protest of bku
गजरौला के एक्सईएन कार्यालय पर धरने को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष - फोटो : amar ujala
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक इकाई की बुधवार को बिजली दफ्तर पर मासिक पंचायत हुई। इसके बाद किसानों ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। एक्सईएन के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। 
विज्ञापन


बुधवार को एक्सईएन कार्यालय पर भाकियू की मासिक पंचायत के बाद किसान एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। एसडीओ एसपी सिंह पर किसानों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और एसडीओ को भी बुलाया गया। जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में एक्सईएन और एसडीओ से वार्ता की गई। ग्रामीण अंचल में जर्जर तार बदलवाने, छोटे बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई जाने, बिजली बिलों में की गई धांधली को सही कराए जाने, घरेलू बिजली की आपूर्ति सुबह और शाम को दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन ने मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद ही धरना समाप्त किया गया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किसानों से 17 मार्च को दिल्ली जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।


इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह समेत महर सिंह, जमील, महीपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, आलोक कुमार, प्रहलाद सिंह, सत्यपाल सैनी, सुरेंद्र सिंह, मदनपाल सिंह, रामेंद्र सिंह, कपिल देव, रविराज सिंह, जितेंद्र, राजवीर सिंह, गजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed