{"_id":"56ddd6c84f1c1b1a268b4604","slug":"women-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए ले ली विवाहिता की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए ले ली विवाहिता की जान
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर में महिला की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी। जानकारी होेने पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भीड़ अधिक होने पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस शव को अस्पताल ले आई। शव सील करते समय भी परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर खासा हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी मुन्ना ने अपनी बेटी रेनू की शादी करीब एक वर्ष पहले आसू पुत्र रामकुंवर निवासी झकड़ी अड्डा के साथ की थी। आसू गाड़ी चालक है। बताया कि शुरुआती दिनों में तो गृृहस्थ जीवन ठीक चला, लेकिन बीच में ससुरालियों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी।
इतना ही नहीं छोटी-छोटी बातों पर रेनू को परेशान करने लगे। मायके वालों ने बताया कि ससुराल वाले ढाई लाख रुपये मांग कर रहे थे। बताया कि सोमवार को करीब तीन-चार बजे उन्हें रेनू की मौत होने की सूचना मिली। इस पर सभी लोग मौके पर पहुंचे तो रेनू का शव तख्त पर रखा था और गले व सिर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन
मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता भी की। मौके मौजूद पुलिस को लाठियां फटकार कर लोगों को हटाना पड़ा। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पांच लोगों को कोतवाली ले आई थी। पुलिस शव को अस्पताल ले आई। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
अस्पताल में नायाब तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने भी मृतका का हुलिया और चोट के निशान दर्ज किए। पुलिस जब शव सील करने लगी तो परिजनों ने काफी हंगामा किया। बाद में कार्रवाई की मांग पर मान गए। बतातें हैं कि मृतका इन दिनों गर्भवती थी। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि मृतका के भाई विकल की तहरीर पर पति आसू, ससुर रामकुंवर और सास विमला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सास को हिरासत में ले रखा है। शव पीएम के लिए भेज दिया।