फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Yukon activists blew the effigy of the Chief Minister and the state government

युकां कार्यकर्ताओं ने सीएम और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Yukon activists blew the effigy of the Chief Minister and the state government
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला जलाते युकां कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बागेश्वर के युकां जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रंजीत रावत पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि युकां पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

दोपहर बाद युकां कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्रित हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि सरकार युकां पदाधिकारियों का उत्पीड़न कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। पुतला फूंकने वालों में युकां जिला उपाध्यक्ष निर्मल रावत, जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ललित सतवाल, मोहन देवली, कुलदीप भंडारी, विपुल कार्की, हिमांशु तिवारी, रोहित जोशी, अमित बिष्ट, अक्षय टम्टा, शुभम जोशी, मोंटू ओली, संजू सिंह, नितिन रावत, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष पूरन रौतेला, सुमित बोरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed