फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youths are worried due to lack of Computer Science and other trades, they are running out

Almora News: कंप्यूटर साइंस समेत अन्य ट्रेड न होने से युवा परेशान, लगा रहे बाहर की दौड़

Thu, 26 Jun 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youths are worried due to lack of Computer Science and other trades, they are running out
अल्मोड़ा। राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में नए ट्रेड संचालित न होने से तकनीकी शिक्षा के लिए युवाओं को दूसरे संस्थानों की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बाड़ेछीना में वर्ष 2014 में पॉलिटेक्निक का संचालन शुरू हुआ। पॉलिटेक्निक में वर्तमान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेडो का संचालन किया जा रहा हैै। क्षेत्र के कई युवा कंप्यूटर साइंस, डी-फार्मा, सिविल, ऑफिस मैनेजमेंट समेत अन्य ट्रेड की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन संस्थान में ये ट्रेड संचालित न होने से युवाओं को अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर युवा बाहर जाने में सक्षम नहीं हैं। मजबूरी में उन्हें पॉलिटेक्निक में संचालित किए जा रहे ट्रेडों में प्रवेश लेना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि नए ट्रेड संचालित किए जाने चाहिए ताकि युवाओं को क्षेत्र में ही उनके मनपसंद ट्रेडों की पढ़ाई करने का मौका मिल सके।
विज्ञापन


कोट

पॉलिटेक्निक में नए ट्रेड संचालित करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। वर्तमान में दो ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं जिसमें 132 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। - ओमप्रकाश आर्या, प्रधानाचार्य, पॉलिटेक्निक, बाड़ेछीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed