फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth who save the newborn's life honored

नवजात की जान बचाने वाले युवाओं को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Youth who save the newborn's life honored
नवजात को बचाने वाले युवा धर्म जागरण मंच की पदाधिकारियों के साथ। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धर्म जागरण मंच ने पिछले दिनों राजपुर वार्ड में सड़क किनारे छोड़ी गई नवजात को कुत्तों के झुंड से बचाकर बेस अस्पताल पहुंचाने वाले युवा राहुल उपाध्याय और सुभाष वाल्मीकि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंच ने नंदादेवी मंदिर प्रांगण में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित कर दोनों युवाओं को सम्मानित किया। साथ ही शासन से मांग की कि इन युवाओं को पुरस्कृत किया जाए। उन्होंने युवाओं द्वारा किए गए कार्य को सराहा और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन

अध्यक्षता आरएसएस के जिला संघ चालक किशन गुरुरानी ने की। इस अवसर पर मंच के विभाग प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, सांस्कृतिक प्रमुख पं. कैलाश चंद्र भट्ट (हेमंत), जिला संयोजक ललित मोहन पंत, मातृशक्ति प्रमुख गंगा जोशी, जिला संयोजिका डॉ. आराधना शुक्ला, नगर संयोजक दीपक वर्मा, छोटे लाल, कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार, योगेश भट्ट, लीलाधर भट्ट, दिनेश जोशी, गोविंद बल्टिया, शैक्षिक महासंघ के शिव नारायण सिंह, रणजीत भंडारी, जागेश्वर प्रसाद तिवारी, भावना बिष्ट, कमला भट्ट, गीता पांडे, चंद्रा अग्रवाल, सरस्वती भौर्याल, हेम खाती, हंसी भट्ट आदि उपस्थित थी। अंत में हैदबाबाद में पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले के आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed