फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth from another community arrested for raping a minor in almora

अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म मामला : दूसरे समुदाय का युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

Sat, 14 Feb 2026 01:06 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:06 PM IST
सार

अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Youth from another community arrested for raping a minor in almora
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित के परिजनों ने थाने पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को थाना क्षेत्र के चापड़ बैंड के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दन्या थाने में तहरीर दी। कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ सुहेल ने दुष्कर्म किया। वह आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच कर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। शुक्रवार को पुलिस टीम ने ग्राम बुढ़ानपुर मुरादाबाद निवासी सुहेल (21) को चापड़ बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 351(3) व पॉक्सो एक्ट की धारा 5 (1), 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


नाबालिग से दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर प्रकरण सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल जांच कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed