फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth found Hanged In Tree

Almora News: सल्ट में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth found Hanged In Tree
दयाशंकर फाइल फोटो - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के खुमाड़ गांव में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह खेतों में काम कर रही महिलाओं ने पेड़ पर किसी युवक के फंदे पर लटका शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रहरी को दी। उसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सल्ट के खुमाड गांव निवासी दयाशंकर (27) पुत्र गोविंद राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते युवक तनाव में था। उसकी पत्नी कुछ माह से मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार को मृतक घर से दिल्ली जाने के लिए निकला लेकिन दूसरे दिन उसका शव पेड़ पर लटका मिला। एसआई जगत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये रानीखेत भेज दिया गया है। बताया कि परिवार की तरफ से मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed