फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth Day in Almora

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth Day in Almora
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजयुमो और जिला प्रशासन के बीच हुए मैत्रिपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगित? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने स्वामी विवेकानंद का भावपूर्ण स्मरण किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। स्वामी विवेकानंद को युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शिविर में 15 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन और युवा मोर्चा के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, विनित बिष्ट, जिलामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल आदि मौजूद रहे। उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नगर में शोभा यात्रा निकाली। चौघानपाटा से शुरू शोभायात्रा मालरोड होते हुए एसएसजे विश्व विद्यालय पहुंची। यहां स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा संपन्न हुई। इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कुमुद उपाध्याय, विभाग संयोजक देवाशीष धानिक, जिला संयोजक कमल नेगी, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, ललित कनवाल, नगर मंत्री पंकज बोरा, मनवीर नेगी, परिसर अध्यक्ष देवेश बिनवाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आशीष जोशी आदि मौजूद रहे। इधर योगनिलयम शोध संस्थान अल्मोड़ा में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर योग एवं वैदिक परंपराओं के व्यावहारिक प्रयोग विषय पर दस दिवसीय निशुल्क योग कार्यशाला शुरू हुई। मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कोट्यूड़ा में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्वामी विवेकानंद की जयंती यहां कोट्यूड़ा-गगास में धूमधाम से मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वक्ताओं स्वामी विवेकानंद के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र डौर्वी ने किया। समिति अध्यक्ष गोविंद अधिकारी ने कोट्यूड़ा की ओर से सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर दीपक जोशी, कुंदन ऐरड़ा, आनंद कार्की, भवान सिंह, देवेंद्र कुमार, केशर अधिकारी, लक्ष्मण रावत, शंकर अधिकारी, ग्राम प्रधान मंजू आर्या आदि कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में युवक मंगल दल कोट्यूड़ा , दड़माड़, मटेला, मनेला का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed