फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth Congress surrounds MP in case of pregnant death

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने गर्भवती की मौत और अन्य मुद्दों पर सांसद टम्टा का घेराव किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress surrounds MP in case of pregnant death
युवा कांग्रेस ने गर्भवती की मौत मामले में सांसद को घेरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। पिछले सप्ताह गर्भवती महिला की मौत समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद अजय टम्टा का उनके आवास में घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य, सड़क, बेरोजगारी समेत विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही सांसद को ज्ञापन सौंप विभिन्न समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन ने कड़े कदम उठाने की चेतावनी भी दी।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने सांसद टम्टा के आवास में उनका घेराव किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले सप्ताह अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव और लापरवाही के चलते गर्भवती महिला की मौत हो गई। गर्भवती महिला को तीन अस्पताल होने के बावजूद भी समय पर उपचार नहीं मिल पाया। वहीं जिले की सभी मुख्य सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। प्रवासी बेरोजगार हैं। बैंक से लोन के लिए उन्हें भटकना पड़ता है। पेयजल की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। पार्टी के विधायक महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगा है। इसके बावजूद भी सांसद चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन सौंप शीघ्र समस्याओं के निवारण की मांग की। घेराव करने वालों में राहुल खोलिया, विपुल कार्की, मोहन सिंह देवली, बालाजी, दीपक डसीला, भावेश जोशी, मनीष पवार, लोकेश सुपियाल, नवल बिष्ट, चंदन कुमार, आदित्य कार्की आदि शामिल थे।
विज्ञापन

फोटो- (24एएलएम11पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed