{"_id":"5f1b1cef8ebc3e6377492660","slug":"youth-congress-almora-almora-news-hld3909358156","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया
अल्मोड़ा में प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार की कोई भी नीति स्पष्ट नही है। प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा असमंजस का माहौल बना दिया गया है। इससे जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रमित हो चुकी है। सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि कोरोना काल में किस तरह की नीति से काम किया जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार के सुबह लिए गए फैसले शाम को बदल दिए जाते हैं। शराब की दुकानें खुल रही हैं लेकिन जिम में कार्यरत लोगों को सरकार राहत नहीं दे रही है। परीक्षाएं छात्रों की जबरन ली जा रही हैं। ऐसे में भाजपा सरकार को बुद्धि शुद्धि की जरूरत है। वहां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, युकां सोमेश्वर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी, जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष संजीव कर्म्याल, मोहन देवली, कनिष्ठ प्रमुख ताड़ीखेत पुष्कर सिंह, रोहित रौतेला, गोकुल नयाल, नवल बिष्ट, विजय कनवाल, कौशल तिवारी, अमित बिष्ट शामिल हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे और नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने भी अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।