{"_id":"686186adf79a840c590e64c7","slug":"your-smile-unfaithful-one-is-not-worth-remembering-almora-news-c-232-1-shld1003-130147-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बेबफा यूं तेरा मुस्कुराना, याद आने के काबिल नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बेबफा यूं तेरा मुस्कुराना, याद आने के काबिल नहीं है
Mon, 30 Jun 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं महोत्सव में कव्वाली पेश करते हैज शर्मा। स्वयं
अल्मोड़ा। श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से जीआईसी मैदान में आयोजित कुमाऊं महोत्सव की नाइट सूफी कव्वाल हैज़ शर्मा के नाम रही। उन्होंने बेहतरीन कव्वाली पेश कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
शनिवार रात प्रसिद्ध कव्वाल हैज़ शर्मा ने भर दो झोली या मोहम्मद लौट कर मैं न जाऊंगा खाली.., बेबफा यूं तेरा मुस्कुराना याद आने के काबिल नहीं है... आदि कव्वाली गाकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। देर रात शगुन त्यागी ने शास्त्रीय नृत्य और हर्षिता तिवारी ने भरतनाट्यम की आकर्षक प्रस्तुति दी। गायक अरशद ने हिंदी गानों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसएसपी देवेंद्र पींचा, पूरन सिंह अधिकारी, राम अवतार, वसुधा पंत, योगेश उपाध्याय, अमरनाथ नेगी, कुमाऊं महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, डॉ. संतोष बिष्ट, जगदीश वर्मा, मुराद खान आदि मौजूद रहे।