{"_id":"0535b3ef27262d834b6805e7b610d374","slug":"young-women-scattered-vigor-on-the-ramp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों ने रैंप पर जलवे बिखेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों ने रैंप पर जलवे बिखेरे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Thu, 28 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस कुमाऊं प्रिंसेस 2015 के लिए अल्मोड़ा में हुए ऑडिशन में दर्जनों युवतियों ने हिस्सा लिया। नगर में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में युवतियों ने उत्साह के साथ रैंप पर कैट वॉक करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने बहुत आत्म विश्वास के साथ निर्णायक मंडल के सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन
गुरुवार को अल्मोड़ा के होटल शिखर में अमर उजाला, कृष्णा लेजर एंड कॉस्मेटिक सेंटर और होटल रॉयल विंडसर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों से आई युवतियों ने रैंप पर कैटवॉक करके अपना हुनर दिखाया। उन्होंने निर्णायकों के सवालों के जवाब भी सटीक ढंग से दिए। गणपति इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के निदेशक विवेक वशिष्ठ, होटल शिखर की सहायक प्रबंध निदेशक नीरा बिष्ट, फ्लैश मीडिया चंडीगढ़ के निदेशक देव कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन शिवाली अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर टीवी कलाकार रूप दुर्गापाल के पिता पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दुर्गापाल का मुख्य अतिथि के तौर पर स्वागत किया गया। जिला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और होटल शिखर के एमडी राजेश बिष्ट ने मुख्य अतिथि सहित सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्राप्त होता है। मुख्य अतिथि डा. दुर्गापाल ने भी इस प्रतियोगिता को स्थानीय युवतियों के लिए अच्छा अवसर बताया।
विज्ञापन