फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   young man. going. sell biscuits died after falling. ditch.

Almora News: रामनगर से बिस्किट बेचने जा रहे युवक की खाई में गिरने से मौत

Mon, 18 Aug 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
young man. going. sell biscuits died after falling. ditch.
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत मरचूला-मौलेखाल मोटर मार्ग पर टुकरा के पास एक बाइक चालक 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से निकाला और को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मो. सादिक (28) पुत्र इसरार अहमद निवासी रहीमपुर बिजनौर यूपी रामनगर में दो साल से अपने भाई मुनकाद अहमद के साथ बेकरी का काम करता था। वह पर्वतीय क्षेत्रों में बेकरी के बिस्किट बेचता था। मुनकाद अहमद ने बताया मो. सादिक बीते शनिवार की सुबह रामनगर से बिस्किट लेकर सल्ट के लिए निकला था।
विज्ञापन

देर शाम तक उससे कोई संपर्क नहीं हुआ और न ही वह घर लौटा। इससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने सल्ट थाने में भाई की गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने फोन की लोकेशन ट्रेस करने के बाद रविवार सुबह खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टुकरा के पास रपट्टे से 20 मीटर नीचे खाई में पुलिस को बाइक दिखाई दी। पुलिस खाई में उतरी लेकिन तब तक मो. सादिक की मौत हो चुकी थी। पुलिस शव को स्वास्थ्य केंद्र देवालय लेकर पहुंची जहां से पोस्टमार्टम के लिए शव रानीखेत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed