फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Objection raised over the remark made about Ajit Doval.

Almora News: अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी पर जताई आपत्ति

Wed, 23 Sep 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 23 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Objection raised over the remark made about Ajit Doval.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि डोभाल ने अपना जीवन देश की सुरक्षा के लिए समर्पित किया है और वे उत्तराखंड के गौरव हैं। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूत स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत और अजीत डोभाल ने राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर सैन्य अभियानों और सुरक्षा मामलों को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे सैनिकों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से राहुल गांधी की टिप्पणी पर पार्टी का रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed