फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Wow-wow audience watching the acting of migrant women

प्रवासी महिलाओं का अभिनय देख वाह-वाह कह उठे दर्शक

Sun, 27 May 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 27 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Wow-wow audience watching the acting of migrant women
रामलीला में कौशल्या, कैकेई और सुमित्रा की भूमिका में प्रवासी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 प्रवासियों और स्थानीय ग्रामीणों का आपसी स्नेह, सहयोग और तालमेल देखना है तो जौरासी में दिन में हो रही रामलीला में जरूर आईएगा। रामलीला के छठवें दिन हालांकि राम और भरत संवाद की प्रस्तुति ने समा बांध दिया, परंतु मुख्य आकषण के केंद्र में तीन प्रवासी महिलाएं रहीं जिनमें कैकेई की भूमिका चित्रा कांडपाल, सुमित्रा बिमला घुगत्याल और कौशल्या की भूमिका उमा घुगत्याल ने निभाते हुए हर किसी की वाहवाही लूटी। इस मौके पर भरत शीतल गोस्वामी, शत्रुघ्न दिशा बिष्ट, राम अनिल गैरोला, सीता गौरव शर्मा, लक्ष्मण रोहित पांडे बने थे। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे मारुति उद्योग लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य सुरक्षा इंजीनियर चमोली निवासी देवी दत्त काला और पुलिस सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र पटवाल थे। उन्होंने रामलीला आयोजन को लेकर नव चेतना सामाजिक विकास समिति, प्रवासियों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास को प्रेरणादायी बताया।  इससे पहले विकास समिति के अध्यक्ष चंदन घुगत्याल और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चंदन मेहरा आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इधर कोट्यूड़ा में भी रात की रामलीला जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed