फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Worship of the village of Ved Mantra

वेद मंत्रोच्चार के बीच हुई श्रीयंत्र की पूजा

Fri, 20 Apr 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।  Updated Fri, 20 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Worship of the village of Ved Mantra
श्रीराम कथा के लिए सजा डोल आश्रम। - फोटो : amar ujala

श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम कनरा डोल आश्रम में श्रीयंत्र की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा आज भी जारी रही। 29 अप्रैल तक चलने वाले इस वैदिक कार्यक्रम को देखने स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से भी भक्तों की भीड़ आनी शुरू हो गई है। शनिवार 21 अप्रैल से होने जा रहे रामचरित मानस ज्ञान प्रवाह यज्ञ की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। प्रसिद्ध संत और कथा वाचक मुरारी बापू के श्रीमुख से श्रीराम कथा को सुनने शुक्रवार को विभिन्न जगहों से करीब 50 संत भी यहां पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी डोल आश्रम में बाहर से पहुंचे पंडितों ने अष्टधातु से निर्मित 1,670 किलो के श्रीयंत्र की वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। दूसरी ओर आश्रम में शनिवार से शुरू होने जा रहे श्रीराम चरित मानस ज्ञान प्रवाह यज्ञ की तैयारियां काफी जोर शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन


आश्रम के व्यवस्थापक विश्वेस्वरानंद ने बताया कि प्रसिद्ध संत और कथा वाचक मुरारी बापू अब शनिवार सुबह पहले ऋषिकेश और गंगोत्री जाएंगे उसके बाद वह डोल आश्रम पहुंचेंगे। दोपहर बाद श्रीराम कथा शुरू होगी। श्रीराम कथा के बाद आश्रम में भंडारा कर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा भी डोल आश्रम पहुंचे। इधर स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से भी लोग प्रसिद्ध कथावाचक संत मुरारी बापू के श्रीमुख से रामकथा सुनने यहां पहुंचने लगे हैं। अब तक बाहरी प्रदेशों से करीब चार सौ लोग यहां पहुंच चुके हैं।


श्रीराम कथा के लिए सज गया पांडाल  

लमगड़ा। श्रीराम कथा के लिए डोल आश्रम को भव्य तरीके से सजा दिया गया है। आश्रम के अलावा पांडाल के चारों तरफ साफ सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली गई है। संतो और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए अलग-अलग स्थान बनाए गए हैं। इसके अलावा लोगों के रहने, खाने पीने की व्यवस्था भी की गई है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए वालियंटर भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed