{"_id":"58a5da6a4f1c1b941ad83c98","slug":"world-junior-number-one-shuttler-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड जूनियर नंबर वन शटलर लक्ष्य सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड जूनियर नंबर वन शटलर लक्ष्य सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में लक्ष्य को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन द्वारा हाल में ही जारी की गई रैंकिंग में नगर निवासी लक्ष्य सेन के वर्ल्ड जूनियर नंबर वन बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह में नगर के खेल प्रेमियों ने शटलर लक्ष्य का स्वागत और अभिनंदन किया। बैडमिंटन प्रशिक्षक डीके सेन को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, क्रिकेट कोच लियाकत अली ने लक्ष्य सेन को पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बैडमिंटन प्रशिक्षक डीके सेन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बैडमिंटन में वर्ल्ड जूनियर नंबर वन बनने पर लक्ष्य सेन ने उत्तराखंड के साथ ही देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अन्य खिलाड़ियों को भी लक्ष्य से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, बीएस मनकोटी, गिरीश धवन, लियाकत अली, गोकुल थापा, सभासद राजेंद्र तिवारी, प्रशांत जोशी, राकेश जायसवाल, हरीश भंडारी, गोकुल मेहता, कमल गुप्ता, नंदन रावत, अमरनाथ रजवार, नरेंद्र रावत, नवीन उपाध्याय, एमसी जोशी, भानुप्रकाश जोशी, डीके सेन, निर्मला धीरेंद्र सेन, गीता कनवाल, ममता रावत, उमा रावत, चिराग सेन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन