{"_id":"57f3ed4c4f1c1bcd4e26f96d","slug":"world-combat-games-in-the-talent-show-now-wisdom","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विश्व कोम्बेट खेलों में प्रतिभा दिखाएगी प्रज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विश्व कोम्बेट खेलों में प्रतिभा दिखाएगी प्रज्ञा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
वियतनाम में वहीं की खिलाड़ी के साथ प्रज्ञा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वियतनाम में संपन्न 5वें एशियन बीच गेम्स में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने दो स्वर्ण, चार रजत और 18 कांस्य पदक जीतकर एशिया में 16वां स्थान प्राप्त किया है। वियतनाम में यह प्रतियोगिता 24 सितंबर से तीन अक्तूबर तक चली। जू-जित्सू (जूडो) प्रतियोगिता में शिरकत करने गईं रानीखेत की खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी टॉप-5 एशियाई खिलाड़ियों में शुमार हो गई हैं।
अब वह अगले साल पेरु में होने वाले विश्व कोम्बेट (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में भाग लेंगी। 208 सदस्यीय भारतीय ओलंपिक संघ के दल में बतौर तकनीकी आफीशियल वियतनाम गए अंतरराष्ट्रीय कोच रेफरी सतीश जोशी ने बताया कि प्रज्ञा जोशी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वियतनाम की खिलाड़ी से मामूली अंकों से हार गईं। उन्हें टॉप-5 रैंकिंग मिली है। अब वह 2017 में पेरू में प्रस्तावित विश्व कोम्बेट खेलों के लिए चयनित हो गई हैं। बीच गेम्स के 14 खेलों में विश्व के 2197 एथलीटों ने प्रतिभाग किया। भारतीय टीम ने विभिन्न खेलों में दो स्वर्ण सहित 24 पदक जीते। इधर प्रज्ञा जोशी को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, उपनिदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, चेयरमैन एसके राय, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष गोपाल खोलिया, अगस्त शाह, हेम कांडपाल, एनयूजे जिलाध्यक्ष नंद किशोर गर्ग, दर्शन बिष्ट, नीलेश जोशी आदि ने बधाई दी है
विज्ञापन