{"_id":"5d6813758ebc3e93c95f00f2","slug":"workshop-on-cm-helpline-almora-news-hld354709496","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को दिया सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को दिया सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जनसामान्य की शिकायतों को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए बने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल 1905 का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। गुरुवार को उदयशंकर नृत्य अकादमी में अनेक अधिकारियों को हेल्पलाइन से जुड़ी जानकारियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बतौर मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सभी अधिकारियों से सावधानीपूर्वक प्रशिक्षण लेने को कहा। डीएम ने अधिकारियों से सीएम हेल्पलाइन को रोजाना चेक करने को भी कहा।
सीएम हेल्पलाइन प्रभारी रवींद्र दत्त ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1905 पर हिंदी, अंग्रेजी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी भाषा में शिकायत की जा सकती है। जिसके तहत सप्ताह के भीतर समस्याओं का निदान करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों को प्रथम स्तर पर (एल-1), डीएम और विभागीय अधिकारी को द्वितीय स्तर (एल-2), संबधित विभाग के विभागाध्यक्ष को तृतीय स्तर (एल-3) और संबधित विभाग के सचिव को चतुर्थ स्तर पर (एल-4) में वर्गीकृत किया गया है। हेल्पलाइन के प्रोग्रामर पंकज ने बताया कि सीएम कार्यालय सेनिंबर की समीक्षा की जा रही है। कार्यक्रम में एसपी ददन पाल, सीडीओ मनुज गोयल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत नरेंद्र भंडारी, एसडीएम राहुल साह, मोनिका, अभय प्रताप सिंह, आरके पांडे आदि थे।
सीएम हेल्पलाइन की ट्रेनिंग दी जाएगी
बागेश्वर। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एडीएम राहुल कुमार गोयल इसकी तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के एल-1 और एल-2 अधिकारियों को शुक्रवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक जिला कार्यालय सभागार में प्रस्तावित था लेकिन वहां जिला पंचायत निर्वाचन के आरक्षण संबंधित दावों का निस्तारण होने के कारण हेल्पलाइन से संबंधित प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार में तय समय पर होगा।