फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workshop Concludes on Digital Education

डिजिटल शिक्षण सामग्री बनाकर ऑनलाइन अपलोड करने के तरीके बताए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Workshop Concludes on Digital Education
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद प्रतिभागी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में ऑनलाइन कक्षाओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण विषय पर आयोजित कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न सॉफ्टवेयर के उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन

संयोजक डॉ. पारूल सक्सेना ने विभिन्न प्रतिभागियों को गूगल क्लास रूम, गूगल कैलेंडर, मीट अटेंडेंस आदि टूल्स के इस्तेमाल की जानकारी दी। ऑनलाइन शिक्षण में आने वाली कठिनाइयों के समाधान पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यशाला के तकनीकी सत्र के दौरान डॉ. रवींद्र नाथ पाठक ने सॉफ्टवेयर के प्रयोग का विधिवत प्रशिक्षण दिया। डॉ. सुशील भट्ट ने डिजिटल शिक्षण सामग्री बनाने, व्यवस्थित करने, रिकॉर्ड करने और अपलोड करने से जुड़ी जानकारी दी। डॉ. मनोज कुमार बिष्ट ने बताया कि कार्यशाला में मिला प्रशिक्षण ऑनलाइन पढ़ाई में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिष्ठाता प्रशासन डॉ. प्रवीण सिंह बिष्ट, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. अमित पंत, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. केसी जोशी, दृश्यकला संकायाध्यक्ष प्रो. सोनू द्विवेदी, डॉ. पीएस बोरा, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. नारायण बिष्ट, डॉ. भगवतेश्वरी कार्की आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed