फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Working women are discriminated against during menstruation

माहवारी में कामकाजी महिलाओं से होता है भेदभाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Working women are discriminated against during menstruation
अल्मोड़ा। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री रेखा आर्य की मौजूदगी में जिले में किशोरी, बालिकाओं, महिलाओं के लिए रियायती दरों पर ‘स्पर्श’ सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि माहवारी की बात होते ही लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव की तस्वीर उभरने लगती है। खासकर ग्रामीण और कामकाजी महिलाओं को इस भेदभाव से जूझना पड़ता है। सरकार का यह कदम उन महिलाओं के लिए लाभदायक होगा जो पैसों की कमी के चलते सेनेटरी नैपकिन नहीं खरीद पाती हैं। इससे वंचित महिलाओं के लिए स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुविधा सुनिश्चित होगी। इस योजना के तहत एक रुपये में एक सेनेटरी नेपकिन, छह रुपये में पूरा पैकेट बालिकाओं, महिलाओं को उपलब्ध हो सकेगा। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला सशक्तिकरण, बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि माहवारी विषय पर बात करने से सभी झिझकते है। इस दिवस को मनाने के पीछे मुख्य कारण है कि लड़कियां और महिलाएं मासिक धर्म को लेकर जागरूक होने के साथ ही इस विषय पर खुलकर अपनी बात रखें। मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। सोमेश्वर तहसील में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद ने बालिकाओं, किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन, सैनिटाइजर, मास्क बांटे गए। वहां विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह, सीडीपीओ बिमला बाराकोटी, तारा पंत, सुनीता जोशी, नीमा शाह, दयमंती धर्मसत्तू आदि थे।
विज्ञापन

मासिक धर्म के समय सफाई का रखें ध्यान
अल्मोड़ा। महिला बाल स्वास्थ्य सेवा समिति जौहरी बाजार, रेडक्रास सोसाइटी और विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म के समय साफ-सफाई रखने समेत तमाम जानकारियां दी गई। इसके साथ ही सैनेटरी पैड भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में हेमलता भट्ट ने बताया कि जब किशोरावस्था में मासिक धर्म की शुरूआत होती है तो ऐसे समय में घबराना नहीं चाहिए। विधिक सेवा प्राधिकरण की कविता जोशी और दीपा पांडे ने कहा कि इस समय शरीर काफी नाजुक दौर से गुजरता है। इस लिए अपने उन पांच दिनों में शरीर का स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए। संतुलित आहार का सेवन करें, और सफाई का विशेष ध्यान दें। इस दौरान किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। वहां निर्मला, विनीता आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed