फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers welcomed BJP district president Rautela

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Workers welcomed BJP district president Rautela
क्वारब में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
भाजपा जिलाध्यक्ष रौतेला का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
विज्ञापन

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए करें एकजुट होकर काम
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृहनगर पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बारिश के बीच कार्यकर्ता उन्हें क्वारब से वाहनों के काफिले के साथ शहर में लाए। शिखर सभागार में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रौतेला ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसमें वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता से काम करें। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। संचालन पूर्व नगर महामंत्री विनीत बिष्ट ने किया। स्वागत करने वालों में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, संजय साह रिक्खू, रमेश बहुगुणा, अजय वर्मा, जगदीश चौहान, दीपक पांडे, राजेंद्र बिष्ट, निर्मला जोशी, अमित साह, गणेश बिष्ट, प्रताप कनवाल, जगत कनवाल, हरीश कनवाल, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, दीप्ति सोनकर, लीला बोरा, रेखा, ललित मेहता, मनोज जोशी, बंशी कक्कड, दर्शन रावत, राजीव गुरुरानी, पंकज बिष्ट, अंकित पांडे, ललित जोशी, मनीष जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

रौतेला के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई
रानीखेत/ द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर रवि रौतेला की ताजपोशी होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रौतेला के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। खुशी जताने वालों में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, हंसादत बावड़ी विनोद भार्गव, चंदन भगत, दीप भगत, विमल भट्ट, खजान जोशी, मदन कुवार्बी, बिपिन शर्मा, रोहित शर्मा, रमेश जोशी, कामरान कुरेशी, बाला दत्त, ललित मेहरा, शौकत अली, भुवन पपने, वेद प्रकाश, ज्योति साह मिश्रा, विमला रावत, सुनीता डाबर आदि शामिल थे। द्वाराहाट में मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम भट्ट, शेखर डौर्बी, शैलू शाह, देवेन सिंह, सुंदर कैड़ा, कैलाश भट्ट, मदन मोहन पांडे, मोहन सिंह अधिकारी, पूरन कैड़ा ,ममता भट्ट ,जीवन सिंह, नवीन मैनाली, चंद्रशेखर तिवारी मदन सिंह आदि ने भी रौतेला के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो लाइन-
1- क्वारब में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का स्वागत करते कार्यकर्ता। (फाइल नं. 13एएलएम11पी
2- अल्मोड़ा में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के स्वागत कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। (फाइल नं. 13एएलएम12पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed