फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Worker buried in the rubble of a school building

स्कूल भवन के मलबे में दबा मजदूर

Sat, 13 Jun 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 13 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन

गुरुड़ाबांज तहसील के अंतर्गत जीर्ण-शीर्ण प्राथमिक स्कूल गुरड़ा के भवन के ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान मलबे में शनिवार को एक मजदूर दब गया। जिसे उपचार के लिए अल्मोड़ा बेस अस्पताल लाया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल गुरड़ा का भवन जीर्ण-शीर्ण हालत में था। भवन का ध्वस्तीकरण का काम चल रहा था। गुरड़ा गांव निवासी प्रकाश सिंह (40) पुत्र धरम सिंह अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। दिन में करीब ग्यारह बजे ध्वस्तीकरण के दौरान स्कूल भवन का मलबा प्रकाश सिंह के ऊपर गिर गया। जबकि अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


बड़ी मशक्कत कर साथी मजदूरों ने गंभीर रूप से घायल प्रकाश सिंह को मलबे से बाहर निकाला और किसी वाहन से उपचार के लिए बेस अस्पताल लाए। बेस अस्पताल में उपचार के दौरान प्रकाश सिंह ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed