फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Work in Nagar Panchayat Garur

Almora News: डीएम ने नगर पंचायत गरुड़ के भवन निर्माण के लिए स्वीकृत धन का शीघ्र उपयोग करने दिये निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Work in Nagar Panchayat Garur
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत गरुड़ नगर क्षेत्र की स्वच्छता और पथ प्रकाश व्यवस्था के प्रति गंभीर नजर आ रही है। डीएम अनुराधा पाल ने नगर पंचायत भवन निर्माण के लिए स्वीकृत धन का शीघ्र उपयोग करने के निर्देश नगर पंचायत को दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत गरुड़ ने नगर पंचायत क्षेत्र के अधिकतर बिजली पोलों पर स्ट्रीट लाइटें लगा दीं हैं। बिजली के पोल पर स्ट्रीट लाइटें लगने से नगर पंचायत क्षेत्र की पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त हो गई है। डीएम अनुराधा के निर्देश पर नगर पंचायत गरुड़ ने नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सारी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद दो हजार डस्टबिन खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के ईओ संजय गढ़िया ने बताया कि नगर क्षेत्र के हर परिवार को कूड़ा एकत्र करने के लिए डस्टबिन दिए जाएंगे। ईओ ने बताया कि जिन कस्बों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है वहां स्ट्रीट लाइट शीघ्र लगाई जाएगी। नगर पंचायत नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के प्रति पंचायत गंभीर है। उन्होंने नगर क्षेत्र के लोगों और बैजनाथ धाम के दर्शन करने आने पर्यटकों से बैजनाथ झील की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। नगर पंचायत की प्रशासक के रूप में डीएम अनुराधा ने बताया कि गरुड़ नगर पंचायत के विकास के धन की कतई कमी नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत का अपना भवन शीघ्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed