{"_id":"1f7665c1f6841dc27a7ac99f0acbbb99","slug":"work-has-not-even-started-drinking-water-scheme-in-two-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में भी शुरू नहीं हुआ पेयजल योजना का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में भी शुरू नहीं हुआ पेयजल योजना का काम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में पेयजल की संभावित किल्लत के समाधान की दिशा में संबंधित विभाग ने अभी तक ठोस पहल नहीं की है। नगर के लिए स्वीकृत ट्यूबवेल पेयजल योजना के काम में लगातार देरी हो रही है। डिप्टी कलक्टर हरवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को निर्माण स्थल और अन्य पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियोें की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और उन्हें आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सरयू के किनारे पिंडारी रोड पर उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां से नगर की ट्यूबवेल योजना का निर्माण किया जाना है। इसके लिए धन मंजूर है। जनवरी मेें इसका काम शुरू होना था। निर्माण स्थल पर ही लोनिवि के पुल का भी निर्माण चल रहा है। जहां गार्डरों को संतुलन देने के लिए पत्थरों को तार से बांधकर रखा गया है। इसी कारण वैल की खुदाई का काम रुका है। श्री सिंह ने जल निगम और लोनिवि के अधिकारियों को बुलाकर शीघ्र रुकावट दूर करने और खुदाई का काम शुरू करने के निर्देश दिए।
देरी की तो अफसरों पर होगी कार्रवाई
लोनिवि और जल निगम के मध्य तालमेल के अभाव में देरी हो रही है। मात्र तीन माह में नई योजना को बनना है। इसके बाद बारिश के कारण सरयू में उफान आ जाता है। इस मामले में देरी होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।