{"_id":"5f7d93108ebc3e9bb15eee53","slug":"work-force-boycott-continues-almora-news-hld3995713122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी रखे हुए हैं स्वजल कर्मचारी कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारी रखे हुए हैं स्वजल कर्मचारी कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वजल कर्मचारियों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है और न ही उन्हें लंबित देयकों का भुगतान हुआ है। इससे नाराज स्वजल कर्मचारी प्रांतीय आह्वान पर चौदहवें दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। आंदोलित कर्मचारियों ने विकास भवन में कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि सरकार स्वजल कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। अन्य सरकारी विभागों के कार्मिकों को नियमित वेतन मिल रहा है पर स्वजल कर्मचारियों को सरकार समय पर वेतन नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
सरकार से वेतन की मांग की जा रही है, लेकिन वेतन को बजट जारी नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य देयकों का भी कर्मचारियों को भुगतान नहीं हुआ है। बुधवार को प्रदर्शन में कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष बीएस कन्याल, संजय ओझा, मनीष दुम्का, धर्मपाल कार्की, किशन नेगी, आनंद खोलिया, पंकज बनकोटी ने भाग लिया।