{"_id":"6a205057e294553a7e009601","slug":"work-begins-to-secure-the-dilapidated-building-near-jageshwar-dham-almora-news-c-232-1-alm1019-144325-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम के पास जर्जर भवन को सुरक्षित बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम के पास जर्जर भवन को सुरक्षित बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम मंदिर परिसर के समीप स्थित एक क्षतिग्रस्त भवन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशों के बाद भवन स्वामियों ने भवन की जर्जर छत को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया है।
जानकारी के अनुसार भवन की छत पर लगे पटाल कई बार टूटकर गिर चुके थे जिससे मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा बना हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भवन को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को एसडीएम सौम्या गर्ब्याल , तहसीलदार ज्योति धपवाल तथा चौकी प्रभारी कमित जोशी की मौजूदगी में भवन की छत पर लगे जर्जर पटालों को सुरक्षित तरीके से हटाया गया। इस दौरान भवन स्वामी देवेंद्र नेगी सहित अन्य लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए भवन को सुरक्षित बनाने की प्रक्रिया में भागीदारी की।