फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women voters outnumber men

महिला मतदाताओं की संख्या अधिक

Mon, 09 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 09 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले की द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या करीब तीन हजार अधिक है। इस लिहाज से इस विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाता काफी हद तक निर्णायक साबित होंगी। दूसरी तरफ जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं की अपेक्षा करीब चार हजार अधिक है। यहां पुरुष मतदाता अपेक्षाकृत निर्णायक रहेंगे। 

विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 89559 है। यह जिले की एकमात्र ऐसी विधानसभा है जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा काफी अधिक है। विधानसभा क्षेत्र में 46143 महिला और 43416 महिला मतदाता हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो यहां महिला मतदाता निर्णायक की भूमिका में रह सकती हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं की अपेक्षा काफी अधिक है। जागेश्वर में कुल 89554 मतदाता हैं। इनमें से 46808 पुरुष और 42746 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा सल्ट विधानसभा क्षेत्र में कुल 95042 मतदाता हैं इनमें 48332 पुरुष और 46710 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में कुल 78481 मतदाताओं में से 40176 पुरुष और 38305 मतदाता हैं। सोमेश्वर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में कुल 84483 मतदाताओं में से 43140 पुरुष और 41343 महिला मतदाता हैं। अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 87675 मतदाताओं में से 45149 पुरुष और 42526 महिला मतदाता हैं।  जिले के कुल छह विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदाता सल्ट में और सबसे कम मतदाता रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में हैं। सल्ट विधानसभा क्षेत्र में 95 हजार 42 मतदाता हैं जबकि रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में कुल 78 हजार 481 मतदाता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed