फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women unite

एकजुट हों महिलाएं

Sun, 06 Nov 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 06 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women unite
एकजुट हों महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय जनसेवा समिति की ओर से रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में हुए महिला सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याओं के लिए स्वयं संघर्ष करने के लिए आगे आना होगा। पुरुष प्रधान समाज को महिलाओं के प्रति अपना नजरिया बदलना होगा। इस दौरान महिला संघर्ष समिति का गठन भी किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना होगा। जुर्म होने पर महिलाओं को इसे छुपाना नहीं चाहिए बल्कि इसका विरोध कर कानूनी सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


सम्मेलन की संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि अभिभावकों को बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। महिलाएं छोटे-छोटे काम कर परिवार की स्थिति सुधारने के साथ ही आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं को कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी गई। सम्मेलन में मनोरमा जोशी, लज्जा पंत, चंद्रा प्रताप, अनुराधा पांडे, कंचना तिवारी, विभु कृष्णा, प्रभा पांडे, अजरा परवीन, मीनाक्षी पांडे, अभिलाषा तिवारी, सुमिता दानू, जानकी कनवाल, नमिता तिवारी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि धनी शाही, विशिष्ट अतिथि पीलीभीत से आई शिक्षिका अनीता जोशी थी। इस दौरान महिला संघर्ष समिति का गठन भी किया गया। अध्यक्षता भगवती जोशी, संचालन शोभा जोशी, विभु कृष्णा ने किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed