{"_id":"58e91e304f1c1bd0355b468c","slug":"women-take-out-a-procession-and-encircle-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने जुलूस निकाल कर थाने का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने जुलूस निकाल कर थाने का घेराव किया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
थाने के घेराव को पहुंची महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर बाजार में शराब की दुकान खोलने के विरोध में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की महिलाओं ने शनिवार को जुलूस निकाल कर सोमेश्वर थाने का घेराव किया। महिलाओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर बाजार में किसी भी सूरत में शराब की दुकान खुलने नहीं दी जाएगी। यदि शराब की दुकान खोली गई तो महिलाएं सड़कों पर उतर कर आंदोलन शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
सोमेश्वर बाजार में शराब की दुकान खोलने की सुगबुगाहट से क्षेत्र की महिलाओं का पारा चढ़ गया। शनिवार को विभिन्न गांवों की महिलाएं सोमेश्वर बाजार में एकत्रित हुईं। यहां से नारेबाजी कर जुलूस के रूप में थाने जा पहुंचीं। महिलाओं ने थाने का घेराव किया। इसके बाद थानेदार विजेंद्र शाह से महिलाओं ने वार्ता की।
विज्ञापन
उन्होंने थानेदार से सोमेश्वर क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सोमेश्वर बाजार में शराब की दुकान खोली गई तो महिलाएं सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगी। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में शराब पूरी तरह बंद की जाए। उन्होंने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से जहां क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है वही छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी नशे के चपेट में आ रहे है।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा क्षेत्र में शराब की दुकान किसी भी सूरत में नहीं खुलने दी जाएगी। जुलूस और थाने का घेराव करने वालों में टाना की प्रधान कौशल्या बिष्ट, महिला मंगल दल टाना की अध्यक्ष कौशल्या देवी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता देवी, धनुली देवी, रेखा भट्ट, पुष्पा भट्ट, प्रेमा बोरा, नंदी देवी, आशा बोरा, दया बोरा, सुमन बोरा, खिमुली देवी, चनुली देवी, पनुली देवी, हरूली देवी आदि शामिल थे।