{"_id":"5d35f4d78ebc3e6c9c26b0e6","slug":"women-surrounded-monicipality-ranikhet-news-hld349941511","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिश पशुओं के आतंक को लेकर महिलाओं ने घेरी चिलियानौला नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिश पशुओं के आतंक को लेकर महिलाओं ने घेरी चिलियानौला नगर पालिका
विज्ञापन
चिलियानौला नगर पालिका का घेराव करती महिलाएं। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला क्षेत्र में लावारिस पशुओं के आतंक से परेशान महिलाओं ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर दिया। आसपास के क्षेत्रों से जुटीं महिलाओं ने कहा कि लावारिस जानवरों ने खेती उजाड़ दी है, भारी संख्या में पशु नगर पालिका क्षेत्र में छोड़ दिए जाते हैं, लेकिन पालिका प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा। बाद में ईओ और अध्यक्ष के आश्वासन पर महिलाएं मानीं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
नगरपालिका चिलियानौला में पिछले लंबे समय से लावारिस जानवरों का आतंक फैला हुआ है। समूह के रूप में आ रहे जानवर जहां व्यापारियों के लिए भी सिर का दर्द बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि रात्रि में ट्रकों में भरकर जानवरों को यहां पालिका क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है। यह जानवर पालिका और पालिका से लगे बधांण गांव में भी आतंक का पर्याय बने हुए हैं।
सोमवार को क्षेत्र की महिलाएं पालिका कार्यालय आ धमकीं यहां कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन कर दिया। महिलाओं का कहना था कि पालिका से पहले भी जानवरों को गोसदन भेजने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी, सभासद नवल पांडे, अरुण रावत, दीपक कुमार, कमला देवी आदि ने भी ग्रामीणों की मांग को जायज बताया और इसके समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन करने वालों में दीपा देवी, मंजू कुवार्बी, गीता कुवार्बी, कविता कुवार्बी, विनीता बिष्ट, नंदी देवी, ललिता कुवार्बी आदि शामिल थीं।