फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women sit on Protest

Almora News: 78 वर्षीय महिला क्रमिक अनशन पर बैठी, वार्ता से बात सुलझी

Wed, 14 May 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 14 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Women sit on Protest
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। एक साल पूर्व दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त ग्राम सूपाकोट के प्राचीन नौले की मरम्मत और गधेरे की निकासी के कार्य में हीलाहवाली के खिलाफ 78 वर्षीया आनंदी पांडे मंगलवार को प्राचीन नौले के समीप क्रमिक अनशन पर बैठ गईं। इसके बाद उनके साथ गांव के अन्य लोग भी बैठ गए।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही बीडीओ के निर्देश पर पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और आंदोलित लोगों के साथ दो घंटे तक वार्ता की। इसमें लिखित सहमति बनी कि गधेरे की निकासी और नौले की मरम्मत का कार्य 15 जून तक शुरू कर दिया जाएगा। दोपहर बाद जूस पिलाकर आनंदी पांडे का अनशन खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

समझौते से खुश ग्रामीणों ने नौले पर सुंदरकांड का पाठ किया। साथ ही एलान किया कि यदि निर्धारित समय पर काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वार्ता में एडीओ पंचायत गोपाल राम, एडीओ समाज कल्याण रविंद्र कोहली, वीपीडीओ गौरव पांडे, नरेंद्र बोरा, वीडीओ मोहन राम, अमित खड़ाई और ग्रामीणों की ओर से रमेश चंद्र पांडे, धीरज पांडे, मोहित पाठक, देवेंद्र उप्रेती, दीप पांडे, चित्रा पांडे, रवि कुमार आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed