फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women should not think of themselves as inferior: Dr. Subharna

खुद को कमतर न समझें महिलाएं : डॉ. सुभरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Women should not think of themselves as inferior: Dr. Subharna
गरुड़ में मोहनी फाउँडेशन कार्यकर्ता बेटी पढ़ाओ अभियान पर चर्चा करते - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। मोहनी फाउंडेशन पंतनगर की ओर से विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य विषय पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। मंगलवार को दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्कूल, इंटर कॉलेज गागरीगोल में कार्यशालाएं आयोजित हुईं। आयुष्मान भारत की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभरना ने मासिक धर्म , महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद को कमतर नहीं आंकना चाहिए। इस दौरान मोहनी फाउंडेशन के निदेशक नीरज मिश्रा ने छात्राओं को सैनिटरी पैड भी दिए। इस दौरान डॉ. सुरयया खान, सुनील मिश्रा, बृजेश मिश्रा, किरन, हिमानी, कंचन, भावन अधिकारी, कविता जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed