फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women's Congress burnt effigy of BJP government

महिला कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Women's Congress burnt effigy of BJP government
प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंकती महिला कांग्रेस । - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शराब के दाम कम करने के विरोेध में महिला कांग्रेस ने मंगलवार को चौघानपाटा में प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंककर विरोेध जताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई पर रोक लगाने के बजाय भाजपा सरकार शराब सस्ती कर रही है। जिससे प्रदेश में शराबखोरी को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का यह कदम जनता खासकर महिलाओं के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार दैनिक उपभोग की वस्तुएं अनाज, दाल, गैस सिलिंडर, पेट्रोल डीजल, बस किराया, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं लगातार महंगी कर रही है। इससे लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है। इसके विपरीत सरकार नशे को बढ़ावा देने के लिए शराब को सस्ता कर लोगों के घरों को बर्बाद करने पर तुली है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने कहा कि सरकार को उत्तराखंड में शराब और नशे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला महामंत्री राधा बिष्ट ने कहा कि शराब से पहाड़ी क्षेत्रों में कई घर बर्बाद हो गए हैं। शराब के मूल्य कम कर प्रदेश की भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की महिलाओं का अपमान किया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में राधा बंगारी, दीपा त्रिपाठी, लीला जोशी, तारा तिवारी, हेमा पांडे, प्रेमा सिराड़ी, मनीषा बिष्ट, बसंती बिष्ट, पार्वती टम्टा, भगवती बिष्ट, पूनम आर्या, दीपा साह, अनीता बिष्ट, किरन जोशी, प्रियंका तिवारी, धीरा तिवारी, पूरन रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed