{"_id":"24e78193f4adc56ab615d9ae0e6bdc2b","slug":"women-s-caution-panther-imprisoned-in-kitchen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की सतर्कता से तेंदुआ रसोईघर में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की सतर्कता से तेंदुआ रसोईघर में कैद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की सावधानी से घर में घुसा तेंदुआ रसोई में कैद हो गया। घटना की सूचना वनकर्मियों को दे दी गई है। पैलीगांव के तोक तोहियों निवासी गोपाल सिंह रावत और उनकी पत्नी शनिवार की रात रसोई में भोजन के बाद अपने कमरे में चले गए। वहां उनकी बहू दीपा अकेली थी।
विज्ञापन
इसी बीच वहां एक तेंदुआ रसोई घर में घुस गया। जिसे देखते ही दीपा भी बाहर निकल आई और उसने रसोई घर में कुंडी लगाकर शोर मचा दिया। घटना की सूचना द्वाराहाट रेंज के वनकर्मियों को दे दी गई। पिंजरा और ट्रेंकुलाइजिंग गन लेकर अल्मोड़ा से वनकर्मियों की टीम मौके की ओर रवाना हो गई। फिलहाल वनकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन