{"_id":"58fceefb4f1c1be7648b46c0","slug":"women-protest-against-liquor-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराब की दुकानों के विरोध में महिलाओं का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों के विरोध में महिलाओं का धरना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट में शराब की दुकानों के आगे प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विरोध के बावजूद बार बार शराब की दुकानें खोलने से क्षेत्र की महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। दूनागिरि रोड और उटौड़ा में शराब की दुकान खुलने से गुस्साई महिलाओं ने रविवार की देर शाम दुकानों के आगे धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने तत्काल दुकान बंद नहीं होने पर सोमवार को तहसील घेरने की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय और राज्य मार्गों से शराब की दुकानें हटने के बाद द्वाराहाट क्षेत्र में महिलाओं ने शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इस बीच दो स्थानों पर दुकानें खोलने की नाकाम कोशिश हो चुकी है। महिलाओं का कहना है कि जुलूस प्रदर्शन और धरने के बावजूद प्रशासन की कान में जूं नहीं रेंग रही है। चार दिन पहले विरोध प्रदर्शन हुआ था, अब फिर से दूनागिरि रोड और उटौड़ा में दुकानें खोल दी गई हैं। आक्रोशित महिलाएं जुलूस की शक्ल में दुकानों के आगे पहुंची और धरना शुरू कर दिया है।
देर रात तक धरना जारी था। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। शराब के सेवन के चलते बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। घर के घर उजड़ चुके हैं। चेतावनी दी कि यदि तत्काल दुकानें नहीं हटाई गई तो कल 24 अप्रैल को तहसील का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
धरने में बिजेपुर की प्रधान हेमा देवी, दैरी की पुष्पा तिवारी, घगलोड़ी की हंसी देवी, आनंदी तिवारी, उमा देवी, खष्टी देवी, कमलेश भटट, माया बिष्ट, जीवंती रौतेला, कौशल्या बिष्ट, मुन्नी देवी, माया तिवारी, गीता पांडेय, गुडडी बिष्ट, नीता त्रिपाठी, रेखा त्रिपाठी, राधा देवी आदि शामिल थी।