{"_id":"58e13f954f1c1b493e5b45d5","slug":"women-performed-for-three-hours-in-basauli-against-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिलाओं ने शराब के खिलाफ बसौली में तीन घंटे तक प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने शराब के खिलाफ बसौली में तीन घंटे तक प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बसोली में पुलिस के सामने विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताकुला-बसोली मार्ग में बसौली में एक खाली मकान में अवैध रूप से शराब रखने की सूचना मिलने पर ग्रामीण महिलाओं भड़क उठी। उन्होंने क्षेत्र में शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए गांव तीन घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने मकान के एक कमरे से 20 पेटी देशी शराब बरामद कर 60 आबकारी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
बसौली कस्बे में अंग्रेजी और देशी शराब की दो दुकानें हैं। इन दुकानों से कुछ दूरी पर बसौली-हड़ोली-सुनौली मार्ग में स्थित एक पुराने मकान के निचले तले में कमरे में शराब की पेटियां रखने की सूचना मिली। रविवार दिन में हड़ौली गांव की प्रधान राधा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने मकान को घेर लिया। सभी महिलाएं शराब के विरोध में प्रदर्शन करने लगी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश बाराकोटी, प्रधान भैसोड़ी सुनील बाराकोटी, उप प्रधान हड़ौली बालम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी, दीपक भाकुनी आदि भी महिलाओं के समर्थन में पहुंचे और मकान में शराब रखे जाने का विरोध करने लगे। इस बात की जानकारी बसौली चौकी और आबकारी अधिकारी को भी दी गई।
महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के कारण गांव बरबाद हो रहे हैं और आए दिन कई घटनाएं भी हो रही हैं। इस दौरान महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र से शराब की दुकानें हटाने की भी मांग की। सूचना मिलने पर अल्मोड़ा से दो घंटे बाद आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने बंद कमरे का ताला तोड़ा गया, जिसमें अवैध रूप से रखी गई 20 पेटी देशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि खाली मकान में अज्ञात लोग शराब छोड़ कर गए हैं। शराब की कीमत करीब 50 हजार है। ग्रामीणों के विरोध के बाद इस मामले में 60 आबकारी एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में विमला देवी, आनंदी देवी, सरस्वती देवी, कलावती देवी, गंगा देवी, दीपा देवी, बिशन राम आदि ग्रामीण थे।