फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   women of Dwarahat came forward to protect the dhars

नौले, धारों के सरंक्षण में आगे आई द्वाराहाट की महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
women of Dwarahat came forward to protect the dhars
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। देव भूमि की महिलाओं ने पानी के सरंक्षण को लेकर पारंपरिक नौले, धारों और मंदिरों के संरक्षण का भी संकल्प लिया है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर महिलाओं ने छतीना खाल के प्राचीन गणेश नौले पर पारंपरिक विधि-विधान से नौला संस्कार पूजा की और सभी से नौले, धारों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के 94 वर्षीय लोकगायक टीकाराम उपाध्याय पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टीकाराम उपाध्याय की भगनौल गायकी की केवल द्वाराहाट क्षेत्र ही नहीं वरन कुमाऊं मंडल में ख्याति रही है। उनके द्वारा स्याल्दे बिखोती मेले में गाए गए गीत आज भी प्रचलित हैं। मैनोली के कत्यूरकालीन गणेश नौले को भी उन्होंने ही चिन्हित किया था।
विज्ञापन

नौला फाउंडेशन की ओर से इस नौले का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। उत्तराखंड में समस्त प्राचीन जल स्रोतों के साथ लगभग विलुप्त हो चुके नौलों, धारों को पुनर्जीवित करने के लिए संकल्पित संस्था नौला फाउंडेशन की ओर से पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फाउंडेशन ने छतीनाखाल के अति प्राचीन गणेश नौले का जीर्णोद्धार संस्कार कार्यक्रम किया। छतेणा में पौराणिक नौले की विधि विधान से पूजा के साथ नौला फाउंडेशन के जल संरक्षण मिशन का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ लोककलाकार टीका राम उपाध्याय को प्रधान सतीश उपाध्याय, फाउंडेशन सचिव महेंद्र बनेशी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महिला मंगल दल और मातृशक्ति द्वारा पारंपरिक परिधान में उपस्थित होकर पूजा अर्चना में प्रतिभाग किया गया। नौला फाउंडेशन प्रतिनिधि भूपेंद्र बिष्ट, समन्वयक गणेश कठायत ,छात्र संघ अध्यक्ष पंकज आर्या सहित तमाम लोग उपस्थित थे। लोक गायक टीका राम उपाध्याय ने भगनौल गाकर गायकी का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed