फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women learn ways to make annex painting

महिलाओं ने ऐपण पेंटिंग बनाने के तरीके सीखे

Fri, 17 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 17 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन

 ग्रामीण समाज कल्याण समिति की ओर से लघु उद्यमिता कार्यक्रम के तहत नगर के  गोलना करडिया में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कुमाऊंनी ऐपण पेंटिंग बनाने के तरीके बताए गए। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं ऐपण पेटिंग को स्वरोजगार के तौर पर अपनाकर आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं।

विज्ञापन


प्रशिक्षक दीपा पांडे ने कहा कि कुमाऊंनी ऐपण पेंटिंग उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा से जुड़ी एक विधा है। शादी के समय ध्यूलअर्ग चौकी, जनेऊ चौकी, सरस्वती, लक्ष्मी, शिव पीठ आदि का महत्वपूर्ण स्थान है। अब धीरे-धीरे इस कला का प्रयोग नियंत्रण कार्ड, ग्रीटिंग कार्ड, फाइल, पर्स, झोले और अन्य वस्तुओं में किया जाने लगा है। महिलाओं को इनको बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि महिलाएं ऐपण पेंटिंग को व्यवसाय के रूप में अपना कर आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं। 
विज्ञापन


नीमा सांगा, धर्मा बिष्ट, पार्वती बिष्ट आदि प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण समय-समय पर दिए जाने चाहिए। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वह आत्मनिर्भर बनेंगी। प्रशिक्षण में ज्योति, एकता और भगवती स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं ने भाग लिया। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर कमला बिष्ट, तारा भट्ट, दीपा मेर, माया जोशी, पनुली देवी ने विचार रखे। कार्यक्रम में दीपा शर्मा, रीता सौन, हेम बिष्ट आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed