{"_id":"0a823152c98f20e5931e7e1c12d7d468","slug":"women-are-missing-in-mysterious-state-laws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रही महिला रहस्यमय स्थिति में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जा रही महिला रहस्यमय स्थिति में लापता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रानीखेत) अल्मोड़ा
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके से ससुराल के लिए निकली तीन बच्चों की मां यहां पन्याली से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला का मायका ताड़ीखेत विकासखंड के तस्वाड़ गांव में है, 24 मार्च की दोपहर सौखला के लिए निकली थी। बताया गया कि कुछ लोगों ने महिला को पन्याली से रानीखेत की बस में चढ़ते हुए देखा। उसके पति ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
राजस्व पुलिस के अनुसार सौंखला गांव निवासी बसंती देवी पत्नी गिरीश चंद्र 33 वर्ष नौ मार्च को ससुराल से मायके तस्वाड़ गई थी, लेकिन इस बीच वह तीनों बच्चों को मायके नहीं ले गई। उप राजस्व निरीक्षक गणेश अधिकारी ने बताया कि 24 मार्च की सुबह वह तस्वाड़ से ससुराल के लिए निकली, करीब 12 बजे कुछ लोगों ने बसंती को रानीखेत की बस में चढ़ते देखा, तब से वह लापता है। इधर पति गिरीश चंद्र ने यहां राजस्व पुलिस में 1/15 और धारा 365 के तहत गुमशुदगी दर्ज करा दी है। राजस्व उपनिरीक्षक गणेश अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।