फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women are manned own village: Joshi

महिलाओं के बलबूते आबाद हैं गांव: जोशी

Tue, 18 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 18 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Women are manned own village: Joshi
गांव बचाओ यात्रा - फोटो : अमर उजला

हिमालय यूनिटी मिशन (हम) की गांव बचाओ यात्रा में पहुंचे पद्मश्री डा.अनिल जोशी ने कहा कि महिलाओं के बलबूते ही पर्वतीय क्षेत्र के गांव बचे हुए हैं। बसभीड़ा के घुंगोली में हुई सभा में उन्होंने कहा राज्य स्थापना के सोलह साल बाद भी गांव में मूल जरूरत पूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


सभा में करीब 26 गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए। डा. जोशी ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के चलते आज हर गांववासी स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है। गांवों को बचाने के लिए राज्य आंदोलन की तरह ही एक और बड़े आंदोलन की जरूरत है। स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों की कमी, शराब और मनमाने खनन ने गांवों से पलायन को चरम पर पहुंचा दिया है। डा. जोशी ने कहा कि कई राजनेता यह कह रहे हैं कि चुनाव जीतना आसान है- पैसा बिछा दो, शराब बांट दो। ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है।
विज्ञापन


यह भी देखना होगा कि वोट देने का आधार क्या है। रघु तिवारी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण गांव उजड़ रहे हैं। घुंगोली पहुंचने पर अमन संस्था की ओर से डा. जोशी और अन्य लोगों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख बिशन राम और संचालन अमन की नीलिमा भट्ट ने किया। डा. हिमानी पुरोहित, मनमोहन नेगी, द्वारिका सेमवाल, बालादत्त तिवारी, मधुबाला कांडपाल, जसीराम, सत्येंद्र पंवार, प्रमोद जोशी, विकास पंत, शुभम भट्ट, यालिनी नेगी, रागिनी आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed