{"_id":"5e74fc468ebc3e6f9265e642","slug":"woman-killed-in-almora-ranikhet-news-hld377941261","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं हो सकी संदिग्ध हालत में मृत मिली महिला की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं हो सकी संदिग्ध हालत में मृत मिली महिला की शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती देवलीखेत में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले अज्ञात महिला के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस हत्या के इस सनसनीखेज मामले की जांच में जुट गई है। राजस्व पुलिस का मानना है कि महिला की बाहर हत्या की गई, इसके बाद उसे देवलीखेत में सड़क के नीचे फेंक दिया गया। शिनाख्त के लिए जिले के थाना और राजस्व क्षेत्रों में शिनाख्त के लिए पत्र भेज दिए गए हैं। राजस्व पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है, उसके बाद ही मामले में मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
पोस्टमार्टम करने के बाद राजकीय अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जीजी गोस्वामी ने अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की आशंका जताई थी। शुक्रवार को दूसरे दिन भी महिला का शव मोर्चरी में रखा रहा। बता दें कि बृृहस्पतिवार को देवलीखेत में सड़क के नीचे झाड़ियों में 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से वहां सनसनी फैल गई थी। नायब तहसीलदार दिलीप सिंह का कहना था कि महिला का चेहरा साफ नहीं दिख रहा था, लोगों ने तेजाब फेंककर महिला की हत्या करने की आशंका जताई थी।