फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Instructions issued to take action against those involved in adulteration

Almora News: मिलावटखोरी करने वालों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Fri, 30 Oct 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 30 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to take action against those involved in adulteration
अल्मोड़ा। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों और मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मिठाई की दुकानों सहित खाद्य प्रतिष्ठानों में छापा मारकर कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और सभी एसडीएम को संयुक्त रूप से अभियान चलाने को कहा है। जांच में मिलावट या अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। अधिकारियों को आपसी समन्वय से नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को भी छापेमारी की कार्रवाई में शामिल करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed