फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Woman dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by truck
जिला अस्पताल में देर रात उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक महिला नगर पालिका की कर्मचारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम राजपुरा भ्यारखोला निवासी पूनम देवी(50) पत्नी सुनील अपने पुत्र अश्विनी कुमार (24) के साथ करबला-धारानौला मोटरमार्ग से अपने घर की ओर आ रही थी। गोल मार्केट दुगालखोला के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का पहिया पूनम पर चढ़ गया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटे को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला की मौत की पुष्टि की। पुत्र अश्विनी का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व मंत्री सिकंदर पवार और पूर्व विधायक मनोज तिवारी भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। शव को कब्जे में ले लिया, परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण कुमार, कोतवाल अल्मोड़ा।
खराब लिफ्ट ने बढ़ाई दिक्कतें
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की खराब लिफ्ट अब तक सही नहीं हुई है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जल्द से जल्द उपचार की जरूरत होती है लेकिन लिफ्ट खराब होने से उन्हें सीढ़ियों के जरिये लाया जाता है जिससे कई बार घायलों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। संवाद

मृतक पूनम देवी(फाइल फोटो)

मृतक पूनम देवी(फाइल फोटो)- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed