{"_id":"583c70d14f1c1b2d1ede56cf","slug":"withers-came-into-the-market-a-little-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरझाए बाजार में आने लगी थोड़ा जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरझाए बाजार में आने लगी थोड़ा जान
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार को द्वितीय अवकाश और फिर रविवार को साप्ताहिक बंदी के कारण मुरझाए बाजार में सोमवार को थोड़ा जान आई। लोगों की भीड़ होने से बाजार में खासी चहल-पहल दिखाई दी। बैंकों मेें पैसा जमा करने या निकालने के अलावा सहालग सीजन के कारण नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग खरीददारी के लिए बाजार पहुंचे थे।
नोटबंदी के बाद पिछले 17,18 दिनों से नगर के बैंकों और एटीएम के इर्द-गिर्द ही लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी। पांच सौ और हजार की पुरानी करेंसी नहीं चलने और नए नोट नहीं होने से परेशान लोग पिछले कई दिनों से बैंकों में पैसा जमा करने और निकालने के लिए लाइनों में ही खड़े दिखाई दिए। शनिवार और रविवार सरकारी कर्मचारियों और बैंक कर्मियों की दो दिन की छुट्टी के कारण बाजार भी सुनसान हो गया था। सोमवार को कार्यालय और बैंक खुलने के बाद बाजार में भी खासी चहल पहल दिखाई दी। इससे पिछले कई दिनों से मुरझाए व्यापारियों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन