{"_id":"6acbda8ac66f61629a0cf4c5","slug":"power-supply-in-chaukhutia-will-remain-disrupted-for-several-days-in-october-almora-news-c-232-1-alm1019-149791-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया में अक्तूबर में कई दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया में अक्तूबर में कई दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Mon, 12 Oct 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई के चलते अक्तूबर में क्षेत्र के विभिन्न फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने इसके लिए तिथिवार कार्यक्रम जारी किया है।
विभाग के अनुसार, 12 और 13 अक्तूबर को जौरासी फीडर, 14 और 15 अक्तूबर को पंडुआखाल फीडर, 16 और 22 अक्तूबर को खिड़ा फीडर तथा 23 और 24 अक्तूबर को द्वाराहाट फीडर में लॉपिंग का कार्य किया जाएगा। वहीं, 25 अक्तूबर को टाउन फीडर और 26 व 29 अक्तूबर को पेयजल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही निपटाने और सहयोग करने की अपील की है।