फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Winner of police Sports Almora

अल्मोड़ा पुलिस के नाम रहे स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Winner of police Sports Almora
पदकों के साथ मौजूद अल्मोड़ा जिला पुलिस खिलाड़ी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। 20 वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा पुलिस का दबदबा रहा। पुलिस के छह प्रतिभागियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में नौ से 11 अक्टूबर तक हुई इस प्रतियोगिता में ताइक्वांडो, वुशु, जूडो, जिमनास्टिक, कराटे क्लस्टर आदि प्रतियोगिताएं हुई। टीम मैनेजर पुलिस लाइन अल्मोड़ा के प्रतिसार निरीक्षक जीतेंद्र पाठक और टीम कोच हेड कांस्टेबल अनवर अहमद के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा पुलिस की महिला और पुरुष टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कांस्टेबल महेश पंचपाल ने वुशु (70 क्रिग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। महिला कांस्टेबल रीतू कोरंगा ने जूडो (052 किग्रा) वर्ग में रजत, कांस्टेबल सूरज धामी ने जूडो (73 क्रिग्रा) वर्ग में कांस्य, महिला कांस्टेबल मनीषा रावत ने वुशु (60 किग्रा) वर्ग में कांस्य, कांस्टेबल मनोज मेहरा ने जूडो (81 किग्रा) वर्ग में कांस्य, महिला कांस्टेबल लता रावत ने जूडो (48 किग्रा) में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed