फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Will not open beer bar

कांडा में नहीं खुलने देंगे बीयर बार

Wed, 28 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)। Updated Wed, 28 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र में बीयर बार खुलने की आशंका से लोग भड़क उठे हैं। व्यापारियों और नागरिकों ने बुधवार को प्रशासन को ज्ञापन दिया और किसी भी सूरत में बीयर बार नहीं खुलने देने की धमकी दी। व्यापारियों का कहना था कि कांडा में दो बीयर बार खोलने की तैयारियां चल रही हैं। यहां देशी और अंग्रेजी शराब की दो दुकानें पहले से ही हैं। अब दो बीयर बार और खुलने से क्षेत्र के युवाओं और बच्चों पर इसका गलत असर पड़ेगा।

विज्ञापन


कहा कि किसी भी हालत में बार खुलने नहीं दिया जाएगा। व्यापारी एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे। इस संबंध में तहसीलदार मोहन राम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों मेें भूपाल सिंह नगरकोटी, प्रधान किशोरी लाल वर्मा, प्रकाश भट्ट, सविता नगरकोटी, गंगा लाल वर्मा, बबलू कांडपाल, राजेश वर्मा, आलम मेहरा, वीरेंद्र नगरकोटी, नारायण सिंह माजिला, भगवान माजिला आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed